भाजपा सरकार खेल व खिलाडय़ों के प्रति उदासीन

- सहारनपुर में सपा स्पोट्र्स विंग के प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी स्पोट्र्स विंग के प्रदेश प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही खिलाडिय़ों व युवाओं का भविष्य सुरक्षित है क्योंकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शासनकाल में एक ओर जहां स्टेडियमों का आधुनिकीकरण कराकर खिलाडिय़ों को सुविधाएं प्रदान की गई। वहीं खेल सम्मान देकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने का काम किया गया।
प्रदेश प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी आज यहां अम्बाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार खेल व खिलाडिय़ों के प्रति उदासीन है जिस कारण खेल प्रतिभाओं का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनने पर खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने का काम करें ताकि जनता को भाजपा से निजात दिलाई जा सके।
सपा एससी/एसटी सभा के जिलाध्यक्ष आकाश पंवार खटीक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है क्योंकि सपा ही भाजपा का बेहतर विकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का काम करें ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके। बैठक में प्रवीण बांदूखेड़ी, मीडिया प्रभारी राव वजाहत, वासिल तोमर, राजेश शर्मा, हसीन कुरैशी, चौ. अब्दुल गफूर, अर्जुन पंडित, इरशाद सलमानी, फैसल सलमानी, हनीफ तेली, महजबी खान, विक्रम सिंह, वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे।