महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का काम कर रही भाजपा सरकार: बृजेश सिंह

महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का  काम कर रही भाजपा सरकार: बृजेश सिंह
  •  महिलाओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण को लेकर,  देवबंद कोतवाली परिसर में महिला रिपोटिंग पुलिस चौकी स्थापित की गई। जिसका अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उद्घाटन किया गया।

देवबंद: सोमवार की क्षेत्रीय भाजपा विधायक विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ढेरों योजनाएं चलाई है। तथा भाजपा सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन की दिशा में कार्य कर रही है।

इस दौरान विधायक द्वारा महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीओ रजनीश उपाध्याय ने कहा कि जिले में एकमात्र महिला थाना होने से महिलाओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। महिला रिपोटिंग पुलिस चैकी खुलने से महिलाओं की समस्या का जल्द से जल्द निस्तारण हो सकेगा।

पुलिस चौकी का चार्ज संभालते हुए शिवानी चैधरी ने कहा कि चैकी खुलने से महिलाओं को दूर महिला थाने पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी और महिलाओं की समस्याओं को यहीं सुना जा सकेगा, उनकी काउंसलिंग की जाएगी। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, अरुण गुप्ता, अभिषेक त्यागी, विकास त्यागी आदि मौजूद रहे।