भाजपा महामंत्री सुनील बंसल कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

- सहारनपुर में पूर्व विधायक जगपाल सिंह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का स्वागत करते भाजपाई।
सहारनपुर। सिद्ध पीठ मशक्मबारी देवी से दर्शन का लौट रहे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का नेशनल दून हाईवे पर कस्बा गागलहेडी में पूर्व विधायक जगपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती की अध्याय पढ़ाते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करें। पूर्व विधायक जगपाल सिंह के आवास पर भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए।
सुनील बंसल उनके आवास पर पहुंचते ही उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक जगपाल सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ जुड़े रहे। आगामी विधानसभा चुनाव में हमें पिछले चुनावों से भी अधिक मतों से जीत दर्ज करनी है। यही हमारा संकल्प है और यही सरकार की दिशा है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी अशोक कटारिया, अश्विनी त्यागी, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह मौजूद रहे। स्वागत करने वालों में विधायक राजीव गुंबर, विधायक देवेंद्र निम, विधायक मुकेश चौधरी, महापौर डॉ. अजय सिंह, एससी एसटी आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि, भाजपा के महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, वरिष्ठ नेता के. एल. अरोड़,ा ललित कटारिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबीर राणा, मुनेश त्यागी, राकेश त्यागी, प्रधान विजेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र धीमान, विजय चौहान, योगेश कुमार, पूर्व पार्षद नरेंद्र कुमार, नितिन परमार, गौरव चौधरी, विजय चौहान, विनोद प्रधान, अरुण राणा, सुनील राणा, दीपक राज, राजेश, जयराम गौतम, नवीन प्रजापति समेत भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।