भाजपा ने जनता को झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया: शशीबाला

भाजपा ने जनता को झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया: शशीबाला
  • सपा नेता एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने सपा कार्यकर्ताओं से सरकार की जनविरोधी नीतियों का जन जन तक प्रचार प्रसार करने तथा मिशन २०२२ की तैयारियों में जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।

देवबंद [24CN] :  गुरुवार को डाकबंगले पर जनसमस्याएं सुन रही थी इस दौरान उन्होने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया। इसलिए जनता के बीच सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस दौरान लोगों ने पूर्व विधायक को समक्ष पुलिस, तहसील, बिजली, पानी व नगरपालिका से संबंधित समस्याएं रखी। पूर्व विधायक ने मौके से ही अधिकारियों से बात की और लोगों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली, राजेंद्र राणा, हारून अली, जावेद खान, हाजी जिंदा हसन, अबु नासिर गौर, डा. जुबैर, सफीउल्लाह खान, सुनीता, शहनाज बेगम आदि मौजूद रहे।