जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता कब्जाना चाहती है भाजपा: गर्ग

जाति व धर्म के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता कब्जाना चाहती है भाजपा: गर्ग
  • सहारनपुर में विधायक निधि से निर्मित सड़क का उद्घाटन करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक देखकर भाजपा ने हिंदुत्व का राग अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म व जाति के आधार पर पुन: सत्ता कब्जाना चाहती है परंतु प्रदेश की जनता भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी।

नगर विधायक संजय गर्ग आज मौहल्ला बख्शपुरा, मौहल्ला शाह बिलोल, खाताखेड़ी इस्लामाबाद, खाताखेड़ी संगम विहार कालोनी, मौहल्ला भैया बाग व मौहल्ला विनोद विहार में अपनी विधायक निधि से निर्मित सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने के बाद क्षेत्रवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ी हुई है। महंगाई चरम सीमा पर है। इसके बावजूद भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव व सौहाद्र्र को कायम रखने के लिए मजबूती के साथ भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में धर्म व जाति की भावनाओं से ऊपर उठकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का आह्वान किया।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, साजिद चौधरी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजी. विजेश शर्मा, रतन यादव, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, परीक्षित वर्मा, अनवर खान वारसी, पार्षद मंसूर बदर, पार्षद शावेज, पार्षद अमजद, पार्षद हाजी सईद, सलीम अहमद, मो. इनाम, इरशाद अहमद, कल्याण् सिंह, हाजी सईद सिद्दीकी, हाजी नईम, सादा कुरैशी आदि मौजूद रहे।