सेवा के लिए राजनीति करती है भाजपा: राठौर

सेवा के लिए राजनीति करती है भाजपा: राठौर
  • सहारनपुर में भाजपा की बैठक में मौजूदा पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जे. पी. एस. राठौर ने कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है और भाजपा सदैव सेवा के लिए राजनीति करती है। आज दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला व महानगर पदाधिकारियो की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि पार्टी राष्ट्रहित और समाज की सेवा को मूल धर्म मानकर निरंतर जनता के बीच है। कोरोना महामारी के आपदाकाल में जहां विपक्षी राजनैतिक दल केवल ट्विटर पर सकीर्य रहे वहीं भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हर जरूरतमंद के साथ खड़े होकर सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि 10 जून से 15 जुलाई तक विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से जन सामान्य तक सहायता पहुँचाने के लिए सेवा ही संगठन अभियान की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत वैक्सीनेशन के लिए जनता में जागरूकता लाने का अभियान शुरू किया गया और इसके साथ ही सभी टीकाकरण केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड़ हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। हेल्प डेस्क पर टिका लगवाने आने वाले सभी लोगो को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसकी व्यवस्था की गई है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों का आहवान किया कि ‘सेवा ही संगठनÓ के मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करे। हमारे समाज के जो सर्विस प्रोवाइडर हैं उनकी सूची बनाकर उनका रजिस्ट्रेशन कराएं जैसे सब्जी बेचने वाले हैं, घर-घर तक दूध पहुंचाने वाले हैं, समाचार पत्रों के हॉकर, ठेली पर सामान बेचने वाले हैं उन सब को सूचीबद्ध कर उनका रजिस्ट्रेशन कार्यकर्ता कराएं। स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर जगह-जगह टीकाकरण के कैंप की व्यवस्था करें हर वैक्सीनशन सेंटर पर हमारी कोविड़ हेल्पलाइन चल रहे हैं वहां पर कार्यकर्ता लगातार वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों को पानी और छांव की व्यवस्था का ध्यान रखें।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद कांता कर्दम ने कहा कि हमारे लिए गर्व व प्रशंसा का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित करके देश के निवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। इस वैक्सीनेशन अभियान की सफलता कोरोना के संपूर्ण उन्मूलन की आवश्यक कड़ी है। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 से उबरने के बाद भी कुछ लोगों को उसके दुष्प्रभाव हो रहे हैं इसके लिए जिलों में पोस्ट कोविड सेंटर के संचालन में चिकित्सकों को वार्ताकार बनाकर कोविड संक्रमण से नेगेटिव होने के बाद हुए दुष्प्रभावों के लिए चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्रत्येक जिले में किया जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन को मूलमंत्र मानकर अपनी पूरी क्षमता के साथ जन-जन की सेवा में लगा है। यही विशेषता भाजपा के कार्यकर्ता को विशिष्ट बनाती है। उन्होंने कहा कि पार्टी सेवा ही संगठन अभियान के तहत वैक्सीनेशन के लिए जन जागरण करेगी। पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि बूथ स्तर तक पहुंच कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, विधायक देवेंद्र निम, कुंवर बृजेश सिंह, किरत सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, महापौर संजीव वालिया, को-आपरेटिव चेयरमैन राजपाल सिंह जुड़ा, के के पुंडीर, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, रविन्द्र मोल्हू, लाजकृष्ण गांधी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, विपिन चौधरी सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।