गढ़ी ताजपुर में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

गढ़ी ताजपुर में हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
  • सहारनपुर में गढ़ी ताजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष का सम्मान करते आयोजक।

नागल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा में ही सर्वसमाज का हित सुरक्षित है क्योंकि भाजपा ही सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की भावना के आधार पर काम करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी आज नागल विकास खंड के गांव गढ़ी ताजपुर में आयोजित अपने सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा को मजबूत बनाने का काम किया ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत कर आत्मनिर्भर व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सके। विशाल सैनी समिति के जिलाध्यक्ष मानसिंह सैनी ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि सैनी समाज आगामी लोकसभा चुनाव में ब्याज सहित इस ऋण को उतारने का काम करेगा।

डा. पहल सिंह सैनी ने कहा कि यह डा. महेंद्र सैनी की ईमानदारी का ही प्रतिफल है कि भाजपा ने दूसरी भी उन पर विश्वास जताया है। कार्यक्रम को पदम सिंह सैनी व नैनसिंह सैनी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान धनपाल सैनी, मुल्कीराज सैनी, प्रवीण सैनी, वीरपाल सैनी, सुशील सैनी, राजकुमार सैनी, बृजपाल सैनी, पवन सैनी, सुरेश सैनी, सुरेंद्र सैनी, ओमवीर, बालचंद, राजू सैनी, अनुज, सुखवीर सैनी आदि मौजूद रहे।