भाजपा पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास

भाजपा पार्षद ने किया आत्महत्या का प्रयास
  • सहारनपुर में उपचाराधीन घायल पार्षद।

सहारनपुर। वार्ड 52 के भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति ने पार्टी के ही कुछ नेताओं पर जातीय शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का असफल प्रयास किया है। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनके सिर पर गहरी चोट लगी है जिस कारण उपचार के दौरान कई टांके लगाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आक्रोशित होकर पार्षद मनोज प्रजापति ने ईंट उठाकर अपने सिर पर मार ली और जान देने की कोशिश की। उपचार के दौरान मीडिया से बातचीत में मनोज प्रजापति ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और पिछले 3 वर्षों से वार्ड 52 से निर्वाचित पार्षद हैं। लेकिन लगातार पार्टी के ही कुछ बड़े नेता उन्हें जातिवाद के नाम पर परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता शेखर ठकराल सहित कुछ लोग लगातार उन्हें और उनके परिवार को टारगेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जातीय टिप्पणियाँ और गालियाँ दी जाती हैं, जिसकी जानकारी पार्टी संगठन को कई बार दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना के बाद जिला अस्पताल में भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। मामले ने सहारनपुर की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। वहीं, भाजपा संगठन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल, पार्षद मनोज प्रजापति का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Jamia Tibbia