भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया मकर संक्रांति पर्व
  • सहारनपुर में भाजपा द्वारा आयोजित सहभोज कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में आयोजित सहभोग में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लेकर सहभोज किया।

स्थानीय दिल्ली रोड स्थित क्लेमनटाउन में आयोजित सहभोज कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक जगपाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सभी धर्म व जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भोज लोगों में भेदभाव खत्म कर आपसी भाईचारा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक जगपाल सिंह, बराड़ा के विधायक राजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद मोहर सिंह, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग सहित भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

Jamia Tibbia