भाजपा ने काला दिवस मनाया

  • भारतीय जनता पार्टी ने नगर में आपात काल की याद ताजा करते हुए काला दिवस मनाया।

नकुड  [इंद्रेश त्यागी]इस मौके पर पार्टी के नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश पर आपात काल थोपकर 25 जून 1975 देश के इतिहास पर एक कंलक लगाया था। तत्कालीन सरकार ने लोकतंत्र को कुचलते हुए राजनितिक दलों के नेताओं को गिरफतार कर लिया था। यह दिवस कांग्रेस के काले इतिहास की याद दिलाता है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ऋषिपाल चैधरी ने कहा कि देश ने वो दौर भी देखा। जब नागरिकों के सभी मौलिक अधिकारो को खत्म कर दिया गया। सरकार की आलोचना करना ही सबसे बडा अपराध बना दिया गया था। नकुड नगर से भी वैद्य जनेश्वर प्रसाद , बलबीरसिंह त्यागी , रामसिंह सैनी, बालेश्वर कुमार शास्त्री, पदमप्रसाद गोयल, व मिश्रा जी को गिरफतार कर जेल मे डाल दिया गया था।