भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर सहारनपुर कार्यकारिणी में सुनील पवार को अध्यक्ष, अभिनंदन सैनी को उपाध्यक्ष व मनोज सेन को महामंत्री नियुक्त किया गया।
दिल्ली रोड स्थित कार्यालय कार्यालय पर आज महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, बीजेपी नेता दिनेश शेट्टी के नेतृत्व में कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सुनील पवार को अध्यक्ष, अभिनंदन सैनी को उपाध्यक्ष व मनोज सेन को महामंत्री, विजेंद्र धीमान, शुभम कश्यप, महामंत्री मनोज सेन, विनीत कंरणवाल,मंत्री सरवन धीमान, फौजी मनोज सेन, निखिल वालिया, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप सैनी, सह मीडिया प्रभारी सुनील यादव विनीत बालियान, कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसके अलावा अश्वनी रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष विराट तोमर के अलावा सदस्य विपिन कश्यप, विवेक धीमान, प्रभात सैनी, सोनू पाल, लकी वर्मा, मोहित यादव कमल मोहन कश्यप सचिन प्रजापति,रिंकू सैनी आदि को पद देने के बाद सभी का फूल मालाओं से सम्मान किया गया और इनसे भाजपा को मजबूत करने में 2022 की तैयारियों में लगने की बात कही।