धूमधाम के साथ मनाया गया जैन धर्म के 24 वें तीर्थांकंर भगवान महवीर स्वामी का जन्म कल्याणक

धूमधाम के साथ मनाया गया जैन धर्म के 24 वें तीर्थांकंर भगवान महवीर स्वामी का जन्म कल्याणक
रथयात्रा मे उपस्थित जैन श्रद्धालु

नकुड 31 मार्च इंद्रेश। नगर में जैन धर्म के चैबिशवें तीर्थांकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक धूमधाम के साथ मनाया गया। जैन धर्मालंबियों द्वारा भगवान महावीर की पूजा अर्चना कर भव्य रथयात्रा निकाली गयी।

इस मौके पर नगर के मौहल्ला महादेव स्थित प्राचीन श्री दिगंबर जैन मंदिर में सुबह से ही जैन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैन श्रद्धालुआं ने मंदिर मे विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मंिदर से रथया़त्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा मे सुंदर झांकिया प्रदर्शित की गयी थी। रथयात्रा मे चल रहा एरावत हाथी आकर्षण का केंद्र था।

रथयात्रा में चल रही भजन मंडलियां मे श्रद्धालु श्री जी के सामने भगवान का गुणगाण कर रहे थे। रथयात्रा मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापस मंिदर पहुचकर संपन्न हो गयी। जंहा श्री जी का इंद्रो द्वारा जलाभिषेंक किया गया। रथयात्रा में सोधर्म इंद्र की बोली अनजु जैन, सारथी की बोली अभिषेक जैन, कुबेर की बोली संयम जैन, दोंनो चंवर की बोली राजकुमार जैन व कार्तिक जैन द्वारा ली गयी।

इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, राकेश्ज्ञ सिंघल, सनी बंसल का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रीतमप्रसाद जैन, पुनीत जैन , पंकज जैन , दिव्यांशु जैन, राजेश जैन, संदीप जैन, विवेंक जैन, आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply