• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो के लिए राहुल गांधी ने की न्याय की मांग, सरकार पर बोला हमला

  • August 25, 2022
Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो के लिए राहुल गांधी ने की न्याय की मांग, सरकार पर बोला हमला
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई को लेकर सरकार पर हमला निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को एक ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथ लिया। इस मामले में दो हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

नई दिल्ली। बिलकिस बानो केस में दोषियों की रिहाई के विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोषियों की रिहाई को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने बिलकिस बानो के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ’ नारा देने वाले ही बलात्कारियों को बचा रहे हैं।

राहुल गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ’ जैसे खोखले नारे देने वाले, बलात्कारियों को बचा रहे हैं। आज सवाल देश की महिलाओं के सम्मान और हक का है।’

केंद्र और गुजरात सरकार को नोटिस

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में गुजरात सरकार का आदेश रद करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में अब दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या गुजरात सरकार के नियमों के तहत दोषी छूट के हकदार हैं या नहीं? हमें यह देखना होगा कि क्या छूट देते समय इस पर ध्यान दिया गया था।’

‘बेटी बचाओ’ जैसे खोखले नारे देने वाले, बलात्कारियों को बचा रहे हैं।

आज सवाल देश की महिलाओं के सम्मान और हक़ का है।

बिलकिस बानो को न्याय दो।

 

15 अगस्त को रिहा हुए 11 दोषी

बता दें कि गुजरात सरकार ने 15 अगस्त को बिलकिस बानो केस में 11 दोषियों को रिहा कर दिया है। सभी दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे थे। गौरतलब है कि मुंबई में सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को 21 जनवरी 2008 को सामूहिक दुष्कर्म और बिलकिस बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बंबई हाईकोर्ट में भी सजा को बरकरार रखा था। दोषियों में से एक राधेश्याम ने सजा माफी के लिए सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी।

 

 


Post navigation

Prev
Next
वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी

  • February 13, 2026
‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

  • February 13, 2026
‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

  • February 13, 2026
‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

  • February 13, 2026
दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

  • February 13, 2026
सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • जामिया तिब्बिया मेडिकल काॅलेज देवबन्द में बनाया गया यूनानी डे February 13, 2026
  • वंदे मातरम को अनिवार्य करना नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर गहरी चोट: मदनी February 13, 2026
  • ‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी? February 13, 2026
  • पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप February 13, 2026
  • 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित February 13, 2026
  • मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश February 13, 2026
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण February 13, 2026
  • रमजान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक February 13, 2026
  • केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित February 13, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez