बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया फायर, गम्भीर घायल

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर किया फायर, गम्भीर घायल
  • सहारनपुर के सरसावा में बदमाशों द्वारा घायल किया गया युवक।

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत चिलकाना तिराहे पर अपने घर लौट रहे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को गम्भीर देखते हुए हायर सैंटर रैफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत गांव सलेमपुर निवासी बलबीर सिंह पुत्र झंडू सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पौत्र आदित्य प्रकाश विगत दिवस हरिद्वार घूमने गया था। बीती रात्रि 11 बजे जैसे ही वह बस से उतरकर चिलकाना तिराहे पर अपने गांव सलेमपुर की तरफ पैदल जा रहा था। कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर फायर झोंक दिया जिससे युवक के मुंह पर छर्रे लग गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जहां उन्हें युवक गम्भीर रूप से घायल अवस्था मिला। उन्होंने घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत के चलते उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में बताया कि घायल युवक के दादा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पीडि़त के आने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।