shobhit University Gangoh
 

विद्युत पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत

नकुड़ [24CN]। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत इस्लामनगर रोड पर सडक़ किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक के टकराने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अम्बेहटा चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार नकुड़ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गांव रनियाला दयालपुर निवासी 22 वर्षीय सोहित पुत्र रघुवीर अपनी बाइक पर सवार होकर इस्लामनगर रोड पर जा रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गई जिसके चलते सोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Jamia Tibbia