shobhit University Gangoh
 

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला बिहार पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला निकला बिहार पुलिसकर्मी, गिरफ्तार

लखनऊ/नालंदाः सोशल मीडिया फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने वाले शख्स को UP पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ताजुब की बात यह है कि धमकी देने वाला युवक खुद एक पुलिसकर्मी है। जिसका नाम तनवीर खान है और उसे बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि राजगीर के फॉरेस्ट हाउस के पास तैनात बिहार पुलिस के जवान तनवीर खान ने पिछले महीने 24 अप्रैल को फेसबुक के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी। इसके बाद दिलदार नगर थाना क्षेत्र के धनंजय सूर्यवंशी और विशाल पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद UP पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। यह बिहार पुलिस के लिए भी शर्म की बात है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पुलिसकर्मी तनवीर खान UP के गाजीपुर जिला स्थित दिलदार नगर थाना क्षेत्र के रकसदा गांव का रहने वाला है। वह फिलहाल बिहार पुलिस में तैनात है।

Jamia Tibbia