• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bihar Panchayat Election के पहले 1475 मुखियों पर हो सकती है FIR, चुनाव लड़ने पर भी लग सकता है ग्रहण

  • April 9, 2021
Bihar Panchayat Election के पहले 1475 मुखियों पर हो सकती है FIR, चुनाव लड़ने पर भी लग सकता है ग्रहण
  • Bihar Panchayat Election 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के पहले 1475 मुखियाें के खिलाफ एफआइआर का संकट खड़ा हो गया है। अगर उन्‍हें पद से हटा दिया जाता है तो उनके चुनाव लड़ने पर भी ग्रहण लग जाएगा। क्‍या है मामला जानिए इस खबर में।

पटना : बिहार में जल्‍दी ही पंचायत चुनाव  होने की संभावना है, लेकिन इसके पहले 1475 मुखियाें पर एफआइआर दर्ज हो सकती है। अगर उन्‍हें पद से हटाया गया तो उनके चुनाव लड़ने पर भी ग्रहण लग जाएगा। मामला राज्‍य के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियाें का है। पंचायती राज विभाग ने वहां के मुखिया और अन्‍य जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दे दिया है। अगर पद से हटाए गए ऐसे मुखिया या उपमुखिया आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशी नहीं बन सकते हैं।

बिहार के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियां उजागर

बिहार के 1475 वार्डों में नल जल योजना में गड़बड़ियां उजागर हुईं हैं। पंचायती राज विभाग ने इन मामलों में संबंधित मुखिया व अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के अनुसार किसी भी पंचायत में शिकायत मिलने पर जिला के डीएम व डीपीआरओ और प्रखंड के बीडीओ संबंधित मुखिया और वार्ड सदस्य को नोटिस भेजकर उनका पक्ष जानेंगे। अगर 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती है तो पंचायती राज विभाग अपने स्‍तर पर कार्रवाई करेगा।

सभी मुखियाें को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने का निर्देश

बिहार सरकार नल जल योजना में घोटाले को लेकर कड़ी कार्रवाई के मूड में है। पंचायती राज विभाग ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। पंचायती राज विभाग ने पहले ही सभी मुखियाें को यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देने का निर्देश दिया है। अगर मुखिया यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (Utilization Certificate) समय पर जमा नहीं करते हैं तो उनपर कार्रवाई की जाएगी।

पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पद से हटाए गए मुखिया

विदित हो कि अपनी शक्तियों के दुरुपयोग और भ्रष्‍टाचार के दोषी पाए जाने पर मुखिया व अन्‍य संबंधित पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पद से हटाया जा सकता है। ऐसे हटाए गए मुखिया एवं उपमुखिया पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पद से हटाए गए मुखिया या उपमुखिया आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्‍याशी नहीं हो सकते हैं। अगर वे चुनाव में नामांकन करते हैं तो उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने इस बाबत गाइडलाइन जारी कर दिया है। हां एक रास्‍ता है, जो अदालत से होकर जाता है। अगर मुखिया या उपमुखिया को पद से हटाए जाने के आदेश को सक्षम न्यायालय स्थगित या रद कर दे तो वे चुनाव लड़ सकते हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez