shobhit University Gangoh
 

Bihar Cabinet Expansion: दो-तीन दिन में हो जाएगा बिहार में कैबिनेट विस्तार, बोर्ड-आयोग का गठन भी शीघ्र

Bihar Cabinet Expansion: दो-तीन दिन में हो जाएगा बिहार में कैबिनेट विस्तार, बोर्ड-आयोग का गठन भी शीघ्र

पटना  । नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की नई सरकार के गठन के बाद अब कैबिनेट विस्तार का लंबित मामला भी अब सुलझ गया है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन के भीतर कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद आयोग और बोर्ड का गठन भी कर लिया जाएगा। साथी दलों से सहमति बनाकर अध्यक्षों एवं सदस्यों के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा के आला नेताओं ने की बैठक

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर सोमवार (25 जनवरी ) की देर शाम बिहार भाजपा के आला नेताओं की बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के अलावा नीतीश सरकार में शामिल भाजपा के मंत्री शामिल हुए। इस दौरान 28 से 30 जनवरी के बीच कैबिनेट विस्तार की बात हुई। बोर्ड और आयोगों के गठन को लेकर भी आला नेताओं ने विचार-विमर्श किया। माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते तक सरकार आयोग और बोर्ड अध्यक्षों के नाम भी तय कर देगी। बैठक में सदस्यों के नाम पर भी पार्टी नेताओं ने विचार विमर्श किया।

पिछली बार भाजपा नेताओं को नहीं मिली थी जगह

बता दें कि पिछली नीतीश सरकार में पांच साल के दौरान कुछ चुनिंदा बोर्ड और आयोग को छोड़कर ज्यादातर अध्यक्षों के पद खाली रह गए थे। करीब तीन वर्ष भाजपा भी सरकार में रही लेकिन पार्टी के महज दो तीन नेताओं को जगह नहीं मिल पाई थी।

Jamia Tibbia