shobhit University Gangoh
 

सदर बाजार पुलिस की बड़ी कामयाबी

सदर बाजार पुलिस की बड़ी कामयाबी
  • सहारनपुर में सदर बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी बैंक खाता खोलकर ठगी करने वाले चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 डेबिट  कार्ड, 8 बैंक पासबुक, 10 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 1 लाख 2 हजार रूपए की नगदी व एक कार बरामद करने में सफलता हासिल कर ली।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 19 नवम्बर को वादी गौरव कुमार पुत्र नीरज कुमार निवासी बेरीबाग थाना जनकपुरी ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि आरोपी आर्यन पुत्र भूमिदत्त शर्मा, कमल पुत्र रोशनलाल, अजय पुत्र नंदकिशोर ने उसके साथ धोखाधड़ी कर बैंक खाता खुलवाने व खाते से मोबाइल सिम एवं पासबुक चोरी की ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

श्री बिंदल ने बताया कि सदर बाजार कोतवाली प्रभारी कपिल देव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार व उपनिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित आरोपी अभिषेक पुत्र सतयवाल निवासी सीएचसी रोड निकट शिव मंदिर बरवाला थाना बरवाला जिला हिसार हरियाणा, आर्यन पुत्र भूमिदत्त शर्मा निवासी राइजिंग होम थाना हयातपुर जिला गुरूग्राम हरियाणा, कमल पुत्र रोशनलाल निवासी चिलकाना रोड बुड्ढाखेड़ा थाना चिलकाना व अजय पुत्र नंद किशोर निवासी मोती लुहार वाली गली बरवाला थाना बरवाला जिला हिसार हरियाणा को पुराना गंगोह बस अड्डे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 डेबिट कार्ड, 8 बैंक पास बुक, 10 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, एक लाख दो हजार रूपए की नगदी एक आई-20 कार बरामद कर ली। एसपी सिटी श्री बिंदल ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम चारों ने मिलकर धोखाधड़ी कर पीडि़त की आईडी पर सिम दिलवाते हैं  और खाता खुलवाते हैं। खाता खुलनवाने के बाद उस सिम कार्ड को खाते में दर्ज करा देते हैं तथा खाता खुलते ही उस व्यक्ति  से सिम कार्ड व पासबुक, डेबिट कार्ड हम लोग मिलकर एक दूसरे की मदद से चोरी कर लेते हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia