shobhit University Gangoh
 

कानपुर एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, विकास दुबे का नौकर बोला- पुलिस ने ही दी थी सूचना

कानपुर एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, विकास दुबे का नौकर बोला- पुलिस ने ही दी थी सूचना

कानपुरः कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मीयों पर गोलियां बरसाने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ के बाद दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कहा कि पुलिस की तरफ से ही दबिश की जानकारी विकास दुबे को दी गई थी। जिसके बाद उसने अपने सभी असलहाधारी गुर्गों को फोनकर बुलाया था। जिसके बाद हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक सीओ समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

नौकर ने बताया कि दबिश की सूचना पुलिस की तरफ से ही मिली थी। उसने बाते कि थाने से एक फोन आया था। जिसके बाद विकास दुबे ने अपने साथियों को असलहे के साथ बुलाया था। दयाशंकर ने बताया कि उस वक्त घर में एक ही असलहा था जो उसके नाम पर हैं। विकास दुबे ने उसी असलहे से गोली चलाई थी।

बता दें कि विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस के कानपुर एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जिसके बाद से पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विकास दुबे पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। विकास दुबे के साथ फरार जिन 18 लोगों पर इनाम घोषित किया गया है, उसमें दयाशंकर का नाम पांचवें नंबर पर है। उस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

Jamia Tibbia