अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन को मेघालय भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी को पुदुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।