• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, दाऊद की बहन हसीना के घर पहुंची टीम; जारी है छापेमारी

  • February 15, 2022
मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, दाऊद की बहन हसीना के घर पहुंची टीम; जारी है छापेमारी
  • ED Raid in Mumbai प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अंडरवर्ल्ड (underworld) और उससे जुड़ी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त ( Money Laundring) से संबंधित धन शोधन के मामले की जांच के तहत मुंबई में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। दाऊद की बहन हसीना पारकर के आवास पर भी गए हैं।

मुंबई। मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) अंडरवर्ल्ड  (underworld) और मनी लान्ड्रिंग ( Money Laundring) से जुड़े लोगों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये तलाशी हाल ही में दर्ज मनी लान्ड्रिंग मामले में की जा रही है। “ईडी अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से जुड़े कई स्थानों पर मुंबई में मनी लान्ड्रिंग मामले में तलाशी कर रहा है। इस मामले में कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेताओं की भी जांच चल रही है।” समाचार एजेंसी एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अधिकारी दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के मुंबई स्थित आवास पर भी गए हैं।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में करीब 10 जगहों पर ईडी की तलाशी चल रही है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि एक नेता के कुछ परिसरों पर भी छापेमारी की गई है। उन्होंने कहा कि ईडी को मिली कुछ खुफिया सूचनाओं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

माना जाता है कि दाऊद इब्राहिम ने 1980 के दशक में भारत से भागकर एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य स्थापित किया था। हाल ही में पंजाब में डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम द्वारा नियंत्रित मुंबई अंडरवर्ल्ड संगठित अपराध सिंडिकेट) की उपस्थिति मिली थी, जो इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान की आईएसआई ने पंजाब में आतंक फैलाने के लिए अंडरवर्ल्ड का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद भारत का मोस्ट वांटेड भगोड़ा है।

ईडी का मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा इस महीने की शुरुआत में डी-कंपनी के खिलाफ कड़े गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर एक ताजा मामले पर आधारित है। दाऊद और उसके कई सहयोगियों को एनआईए ने हवाला लेनदेन सहित भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में उनकी भूमिका के साथ नामित किया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है

  • April 10, 2026
‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’

  • April 10, 2026
नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू

नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू

  • April 10, 2026
महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’

महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’

  • April 10, 2026
चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी

  • April 10, 2026
दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान, अब रोजाना ऐसे लगानी होगी हाजिरी

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान, अब रोजाना ऐसे लगानी होगी हाजिरी

  • April 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पवन खेड़ा पर Action को Congress ने बताया Witch-Hunt, Venugopal बोले- यह Revenge Politics है April 10, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की नीतीश कुमार की तारीफ, बोले- राज्यसभा में आपके अनुभव से बढ़ेगी Parliament की गरिमा April 10, 2026
  • ‘मजबूर हूं, संस्था पर बोझ नहीं बनना चाहता…’, जस्टिस यशवंत वर्मा ने भारी मन से छोड़ी ‘न्याय की कुर्सी’ April 10, 2026
  • ‘महिलाओं को हर महीने 3000, 6 महीने के अंदर UCC’, बंगाल के लिए BJP ने मेनिफेस्टो में किए ऐसे वादे कि उड़ गई विरोधियों की नींद April 10, 2026
  • नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू April 10, 2026
  • महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’ April 10, 2026
  • चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी April 10, 2026
  • कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR April 10, 2026
  • बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस April 10, 2026
  • दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान, अब रोजाना ऐसे लगानी होगी हाजिरी April 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez