लॉकडाउन में चला सैनेटाइजेशन और फॉगिंग का बड़ा अभियान

- सहारनपुर में नगलियों में बाइक से फागिंग करता निगम कर्मचारी।
सहारनपुर [24CN] । कोरोना को शहर से बाहर और मच्छरों पर प्रहारÓ अभियान शुरु करते हुए नगर निगम ने लॉक डाउन में शनिवार को महानगर में सैनेटाइजेशन और फागिंग का बड़ा अभियान चलाया। वार्डो के अलावा सरकारी कार्यालयों, इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चौराहों-तिराहों पर भी सैनेटाइजेशन किया गया। सरकार की मंशा के अनुरुप नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में शनिवार को नगर निगम द्वारा लॉक डाउन में विशेष सफाई अभियान चलाने के अलावा सैनेटाइजेशन और फॉगिंग का भी बड़ा अभियान चलाया गया।
नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ.कुनाल जैन ने बताया कि लॉक डाउन में बाजार बंद होने के कारण सैनेटाइजेशन में सुविधा रहती है। अत: शनिवार को महानगर में सैनेटाइजेशन का बड़ा अभियान चलाया गया। घंटाघर पर लोगों को कोरोना व संक्रामक रोगों के प्रति लोगों को जागरुक करने के बाद घंटाघर से सैनेटाइज करने वाले वाहनों का काफिला भगतसिंह मार्ग, नेहरु मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज, भगतसिंह चौक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान होते हुए घंटाघर पहुंचा और वहां से ये वाहन अलग होकर अपने रोस्टर के अनुसार वार्डो में भेज दिए गए।
किशनपुरा में आम दिनों में काफी भीड़ भाड़ रहने के कारण वहां विशेष रुप से सैनेटाइजेशन अभियान चलाया गया। शहर के शमशान, कब्रिस्तान और प्रमुख इमारते तथा मंडी समिति रोड भी सैनेटाइज की गयी। सभी सैनेटाइजर वाहनों द्वारा लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लगातार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंस व मॉस्क लगाने आदि के प्रति भी जागरुक किया गया। शहर के सभी सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों के अलावा वार्डो में भी फॉगिंग अभियान चलाया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि शनिवार को रोस्टर के अनुसार शहर के वार्ड 67 दरा अली बैरुन, वार्ड 68 आली आहग्रान, वार्ड 69 लोहानी सराय, वार्ड 70 काजी लक्खी गेट, वार्ड 01 मौज्जमपुरा, वार्ड 02 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 03 औजपुरा, वार्ड 04 मौहम्ममदपुर माफी व वार्ड 05 सडक़ दूधली में फॉगिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों के आखरी मकान तक फॉगिंग करायी गयी। जहां बडेघ् वाहन नहीं जा सकते थे वहां बाइकों से फॉगिंग करायी गयी। उन्होंने बताया कि बारिश के बाद भी सुबह से ही निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपने अपने वार्डो में पहुंच कर सफाई कार्य को अंजाम दिया।