• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

नीतीश कुमार को मणिपुर में बड़ा झटका, जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल

  • September 3, 2022
नीतीश कुमार को मणिपुर में बड़ा झटका, जदयू के पांच विधायक भाजपा में शामिल
  • मणिपुर में जदयू के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने जदयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है।

इंफाल: जदयू को मणिपुर में बड़ा झटका लगा है। राज्य में पार्टी के पांच विधायक शुक्रवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने जदयू के पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है।

छह विधायकों में पांच बीजेपी में शामिल

बयान के अनुसार, संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत यह स्वीकृति दी गई है। जदयू ने इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से छह सीटों पर उसे जीत हासिल हुई थी। भाजपा में शामिल हुए जदयू के विधायकों में के जायकिशन, एन सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, पूर्व डीजीपी एलएम खौटे और थंगजाम अरुणकुमार शामिल हैं। खौटे और अरुणकुमार ने पहले भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन, भाजपा द्वारा टिकट देने से इन्कार करने के बाद दोनों नेता जदयू में शामिल हो गए।

मंत्री ने दिया इस्तीफा

बीते बुधवार बिहार सराकर में मंत्री रहे कार्तिक कुमार ने ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। उसी दिन उनका विभाग बदला गया था। उन्हें विधि के बदले गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन बुधवार की देर शाम कार्तिक सिंह ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद कार्तिक सिंह ने कहा था कि भाजपा को आरजेडी कोटे से भूमिहार समाज का मंत्री हजम नहीं हो रहा था। इस वजह से वे हायतौबा मचा रहे थे। वहीं, अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्‍टी सीएम तेजस्‍वी यादव के साथ ही उनकी प्रतिष्‍ठा धूमि‍ल हो रही थी। इसको देखते हुए उन्‍होंने अपने पद से त्‍यागपत्र दे दिया।

बिहार की सियायत में उठापटक

इन दिनों बिहार की सियासत में फेर बदल का दौर चल रहा है। बीते दिनों नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर, RJD से हाथ मिला लिया। राजनीतिक रूप से इस बड़ी घटना के बाद से तल्ख बयानबाजी का दौरा जारी है।

 


Post navigation

Prev
Next
हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप…

  • March 11, 2026
UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई

  • March 11, 2026
अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

  • March 11, 2026
‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

‘राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में ऐसा क्यों बोले रविशंकर प्रसाद?

  • March 11, 2026
26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले अखिलेश यादव- आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले?

  • March 11, 2026
NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

NCERT किताब विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को डोमेन एक्स्पर्ट कमेटी के गठन का दिया आदेश

  • March 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez