shobhit University Gangoh
 

महागठबंधन के घोषणापत्र में शराबबंदी कानून पर बड़ा ऐलान, ताड़ी और महुआ का भी जिक्र

महागठबंधन के घोषणापत्र में शराबबंदी कानून पर बड़ा ऐलान, ताड़ी और महुआ का भी जिक्र

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को घोषणापत्र जारी किया. इसमें वादा किया गया है कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाएगी और सुसंगत नीति बनाई जाएगी. इस कानून के तहत जेलों में बंद दलितों और अन्य गरीबों को तत्काल राहत दी जाएगी. ताड़ी  और महुआ आधारित पारंपरिक रोजगार को शराबबंदी कानून के दायरे से मुक्त किया जाएगा.

घोषणापत्र जारी होने के बाद आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, “ये इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र दलों और दिलों का प्रण है. एक-एक घोषणा दिल से लिया हुआ प्रण है, अपने हर प्रण को प्राण झोंक कर पूरा करेंगे. एक बिहारी दिल से जब कुछ ठान लेता है तो फिर बिना हासिल किए रुकता नहीं है.”

महागठंधन के घोषणापत्र में क्या कुछ है?

  • हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली
  • गरीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर
  • त्रुटिपूर्ण स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उत्पन्न समस्याओं का समाधान और दर्ज मुकदमे वापस होंगे
  • जुब्बा साहनी पुस्कार शुरू करने का ऐलान
  • नशा-नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाया जाएगा और विशेष जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा
  • वक्फ संसोधन विधेयक पर रोक लगाया जाएगाधार्मिक संस्थान या स्थल पर हमले को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे
Jamia Tibbia