shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

  • सहारनपुर में अवैध निर्माण को सील करते एसडीए के कर्मचारी।

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सील एवं ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई 03 दिसम्बर 2018 को विभिन्न जोनों में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सनवीन रुकृत के समीप मिशन जन्माउण्ड क्षेत्र में श्री कितवर द्वारा लगभग 8.37 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पूर्व स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए तृतीय तल के निर्माण कार्य को सील किया गया। इसके अतिरिक्त जोन-01 में कॉलोनी विकास के नाम पर किए जा रहे अनधिकृत सड़क निर्माण कार्य पर भी कार्रवाई की गई। वहीं उत्तरापुरतापुर क्षेत्र में श्री इकरारमान द्वारा लगभग 2700 वर्ग मीटर भूमि में अवैध प्लॉटिंग किए जाने पर उसे भी सील किया गया। इसी क्रम में जोन-01 के अंतर्गत एक अन्य स्थान पर आवासीय उपयोग हेतु नियमों के विरुद्ध किए जा रहे चिन्हांकन कार्य को भी प्राधिकरण द्वारा तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। यह संपूर्ण कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता लाल बहादुर की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

Jamia Tibbia