नई दिल्ली। हैदराबाद-बेंगलुरु रूट पर एक प्राइवेट कंपनी की बस में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कुरनूल जिले के चिन्ना टेकुरु गांव में शुक्रवार तड़के एक निजी कावेरी ट्रैवल्स बस की एक बाइक से टक्कर के बाद आग लग गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

सीएम ने जताया दुख

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एनचंद्रबाबूनायडू ने ट्वीट किया कि कुरनूल जिले के चिन्नाटेकुर गांव के पास हुई बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर मुझे गहरा सदमा पहुँचा है। मेरी गहरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू ने किया पोस्ट

घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू ने दुखा जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।