टला बड़ा हादसा: नजीबाबाद स्टेशन पर पेट्रोल से लबालब वैगन ट्रेन के पहिए में लगी आग, मचा हड़कंप

टला बड़ा हादसा: नजीबाबाद स्टेशन पर पेट्रोल से लबालब वैगन ट्रेन के पहिए में लगी आग, मचा हड़कंप

बिजनौर के नजीबाबाद में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां नजीबाबाद में पेट्रोलियम डिपो के लिए पेट्रोल  लेकर पहुंची वैगन ट्रेन  के पहिए में अचानक आग लग गई। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा दस्ते ने तत्काल आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे वैगन ट्रेन पचास वैगन पेट्रोल लेकर नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंची थी। यहां सवा आठ बजे स्टेशन पर पहुंचने पर वैगन के पहिए में किसी कारण से आग लग गई। जानकारी लगते ही स्टेशन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते दमकल सुरक्षा दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

बताया गया कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल, वैगन में जहां एक तरफ इतनी अधिक मात्रा में पेट्रोल लदा था। वहीं नजीबाद स्टेशन से कुछ ही दूरी पर पेट्रोलियम डिपो है। वहीं आग की इस घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। आग के कारणों को पता लगाया जा रहा है।


विडियों समाचार