• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

बिकराल हुई महामारी, नए मामले तीन लाख के पार, 21 सौ से ज्यादा मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्‍यादा की गई जान

  • April 22, 2021
बिकराल हुई महामारी, नए मामले तीन लाख के पार, 21 सौ से ज्यादा मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्‍यादा की गई जान
Cases of coronavirus in India
  • Coronavirus cases in India देश में कोरोना महामारी बिकराल हो गई है। वल्र्डोमीटर और कोविड19इंडिया ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई।

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस जल्दी-जल्दी रूप बदल रहा है और ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बुधवार को तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और 21 सौ से ज्यादा लोगों की जान भी चली गई। पिछले सात दिनों में ही 18 लाख से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं, जबकि उससे पहले के हफ्ते में 10 लाख से ज्यादा मामले बढ़े थे। वल्र्डोमीटर और कोविड19इंडिया ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 3,15,478 नए मामले मिले हैं, 1,79,372 मरीज ठीक हुए हैं और 2,101 और लोगों की मौत हुई है।

संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख के पार

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 59 लाख 24 हजार को पार कर गया है। अब तक एक करोड़ 34 लाख 49 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,84,672 लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 22,84,209 हो गई है।

सात दिनों में बढ़े 18 लाख से ज्यादा मरीज

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.56 करोड़ थी। इनमें से 1.32 करोड़ लोग ठीक हो चुके थे और 1,82,553 लोगों की जान भी जा चुकी थी। पिछले सात दिनों में संक्रमितों की संख्या में 18 लाख से ज्यादा की वृद्धि हुई है। इससे पहले वाले हफ्ते में 10.71 लाख मामले बढ़े थे। पिछले सात दिनों में 10 लाख आबादी पर 1,249 लोग संक्रमित हुए और आठ लोगों की मौत भी हुई।

मंगलवार को 16.39 लाख टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 16,39,357 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 27 करोड़ 10 लाख 53 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

146 जिलों में संक्रमण दर 15 फीसद से ज्यादा

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 146 जिलों में संक्रमण की दर 15 फीसद से ज्यादा है। जबकि, 274 जिलों में संक्रमण दर पांच से 15 फीसद के बीच है। मंत्रालय के मुताबिक देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के मध्य में है और अभी भी लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यह कहना मुश्किल है कि कम मामले कम होंगे।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 568 मौतें

पिछले 24 घंटे के दौरान देश भर में 2,101 और लोगों की जान गई है। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 568 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा दिल्ली में 349, छत्तीसगढ़ में 193, उत्तर प्रदेश में 187, गुजरात में 125, कर्नाटक में 116, मध्य प्रदेश में 75, पंजाब में 69, बंगाल में 58, बिहार में 56 और तमिलनाडु में 53 और लोगों की मौतें हुई हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 67,468 40.27

उत्तर प्रदेश 33,106 9.42

दिल्ली 24,638 9.30

कर्नाटक 23,558 12.22

केरल 22,414 12.95

राजस्थान 14,622 4.53

छत्तीसगढ़ 14,519 5.88

मध्य प्रदेश 13,107 4.46

गुजरात 12,553 4.40

बिहार 12,222 3.54

महाराष्‍ट्र सरकार ने पाबंदियां कड़ी की 

इस बीच संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आता देख महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कई नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। इन पाबंदियों में शहरों के बीच और एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर रोक रहेगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक नई पाबंदियां बृहस्पतिवार रात आठ बजे से एक मई सुबह सात बजे से प्रभावी रहेंगी।

महामारी की दूसरी लहर के बीच में भारत 

वहीं केंद्र सरकार ने आगाह किया है कि कोविड ग्राफ में अभी तक गिरावट का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड वैक्‍सीन की पहली खुराक लेने के बाद 21 हजार से ज्‍याद लोग वायरस से संक्रमित हो गए जबकि 5,500 से अधिक लोग दूसरी खुराक लेने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बुधवार को कहा कि हम महामारी की दूसरी लहर के बीच में हैं और मामलों में वृद्धि हो रही है। हम यह नहीं बता सकते कि संख्या में कब कमी आएगी।

 


Post navigation

Prev
Next
‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

  • March 3, 2026
‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

  • March 3, 2026
ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

  • March 3, 2026
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

  • March 2, 2026
ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

ईरान पर हमले से भारत में हिंसा भड़कने का डर, गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया

  • March 2, 2026
ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

ईरान ने कई देशों में बरसाईं मिसाइलें, इधर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा March 3, 2026
  • ‘जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं’, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप का यू-टर्न March 3, 2026
  • ‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला March 3, 2026
  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026
  • कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित March 3, 2026
  • ‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी March 3, 2026
  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez