लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश (BJP UP President) अध्यक्ष नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से चलकर दोपहर करीब 12:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
चौधरी भूपेंद्र सिंह को भाजपा के राषïट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा (JP Nadda) ने 25 अगस्त को भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त किया था। अब वह 29 अगस्त को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के 25 मार्च को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद से उनके पास दोहरा पदभार था। अब भूपेंद्र सिंह कल उनसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद की कमान अपने हाथ में ले लेेंगे।
लखनऊ रेलवे स्टेशन, चारबाग पर ट्रेन से उतरने के बाद भूपेंद्र सिंह के जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। वह स्टेशन से केकेसी कालेज के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा, लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा और हजरतगंज चौराहा पर महात्मा गांधी तथा डा भीमराव अम्बेडकर कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लखनऊ पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ता चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत करेंगे। भूपेंद्र सिंह सबसे पहले केकेसी तिराहा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका जाएगें जहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद हुसैनगंज होकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पहुंचने से पहले हजरतगंज चौराहा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. भीम राव अम्बेडकर, सरदार पटेल, लोकभवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और विधान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सहित अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित करेगें।
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कल पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचेगे। पार्टी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन करेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, (CM Yogi Adityanath) निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इससे पहले भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में दिन में रक्षामंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट भी की थी।