पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल – भूपेंद्र चौधरी

पंचायत चुनाव विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल – भूपेंद्र चौधरी
Bhupendra Chaudhary
  • प्रदेश सरकार में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल हैं। कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करें।

देवबंद: भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। हर पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार रात्रि में सहारनपुर जाने के दौरान कुछ समय के लिए देवबंद रुके। यहां भाजपाइयों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को मजबूत बनाएंगे तो चुनाव में अवश्य विजय हासिल होगी।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबसे छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान देती है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे है। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का यह प्रयास रहना चाहिए कि सरकार की जनहित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी द्वारा गणेश जी का चित्र भेंटकर कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया गया। जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, नितिन गुप्ता, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।