shobhit University Gangoh
 

बीएचयु गोल्डमेडलिस्ट अन्नपूर्णा का नकुड मे पहुचने पर भव्य स्वागत हुआ

  • सहारनपुर रोड पर अन्नपूर्णा का स्वागत करते एचाआईटी के छात्र

नकुड 17 जनवरी इंद्रेश। बीएचयु की गोल्डमेडलिस्ट अन्नपूर्णा त्यागी का नकुड पंहुचने पर ग्रामीणो वे विद्यालय के छात्र छात्राओ ने भव्य स्वागत किया। अन्नपूर्णा को अपने गांव अघ्याना मे भी स्वागत किया गया।

अन्नपूर्णा त्यागी कल अपने गांव अघ्याना पहुची थी। सहारनपुर रोड पर एचआईटी पर विद्यालय के प्राचार्य , शिक्षको बच्चों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख चै0 हरिपालसिंह, प0 प्रदीप शर्मा, संजीव चैधरी, बालिस्टर चैधरी, मोहित त्यागी, आदि ने अन्नपूर्णा को आशिवार्द दिया। ओर कहा कि उनका भविष्य उज्जवल होगा।

अघ्याना निवासी मा0 हरिओम त्यागी की बेटी अन्नपूर्णा ने बीएचयु मे प्राचीन इतिहास विषय मे एमए मे गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अघ्याना मे भी अन्नपूर्णा के अपने घर पुहुचने ग्रामीणो ने खुशी जतायी । कहा कि अन्नपूर्णा ने गांव का नाम रोशन किया है।

Jamia Tibbia