रामलीला महोत्सव 2021 के आरंभ होने से पहले किया गया भूमि एवं बल्ली पूजन

- रामलीला परिसर में बल्ली पुजन करते अतिथि
देवबंद [24CN]: श्री विष्णु कला मंडल रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव 2021 के आरंभ से पहले सोमवार को भूमि एवं बल्ली पूजन किया गया।
इस दौरान मंडल के संचालक नरेश मित्तल रामलीला मंचन के मुख्य निर्देशक अशोक शर्मा ने कहा कि आज के पूजन के उपरांत रामलीला मंचन हेतु रंगमंच का कार्यक्रम विधिवत शुरू जाएगा तथा रामलीला मंचन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंडल प्रभारी बृजेश कंसल एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने कहा कि आगामी 1 अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू हो जाएगा जो कि 17 अक्टूबर तक विधिवत चलेग। मंडल महामंत्री सचिन शर्मा ने बताया की भूमि एवं बल्ली पूजन नगर संघचालक योगेंद्र गोयल व नगर कार्यवाहक आशुतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में पूजा अर्चना पंडित शशि कांत शास्त्री द्वारा कराई गई। श्री विष्णु कला मंडल रामलीला कमेटी द्वारा पूजा के उपरांत मुख्य अतिथि योगेंद्र गोयल और आशुतोष गुप्ता को पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल कोषाध्यक्ष गगन मित्तल, सह कोषाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, भाजपा नामित सभासद गजराज राणा, दीपक त्यागी, अध्यक्ष विशाल सैनी समिति के अध्यक्ष राजू सैनी, सरवन कुमार, सचिन महेश्वरी, प्रवीण गर्ग, मनमोहन गर्ग, चिराग धीमान, शिवम तायल, विशाल गर्ग, संजय सैनी, सुमित सैनी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।