डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भीम आर्मी सेना ने नगर में निकाली भीम चेतना यात्रा

डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भीम आर्मी सेना ने नगर में निकाली भीम चेतना यात्रा
नगर में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की निकाली गई शोभायात्रा में मौजूद झंाकी
  • यात्रा के दौरान बाबा साहब की झांकी व बैण्ड बाजे रहे आर्कषण का केन्द्र

देवबंद [24CN]: भारत के संविधान निर्माता डा0 बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती की क्षेत्र में धूम है। गांव गांव मोहल्ले गलियों में बाबा साहेब की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर भीम आर्मी सेना ने एक शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा का शुभांरभ तल्हेडी चुंगी से बैण्ड बाजांे के साथ शूरू होकर एच0ए0वी0 इंटर कालेज, कायस्थवाडा, मित्तर सेन चैक, हनुमान चैक, सर्राफा बाजार, मेन बाजार, एमबीडी चैक, रेलवे रोड और सुभाष चैक से होते हुए रेलवे स्टेशन पर शिव विहार कालोनी पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर और संत रविदास जी महाराज की झांकियां शामिल रही। यात्रा संयोजक कमल वालिया, दीपक बौद्ध, अमित बौद्ध ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग को अपनाने का आहवान किया। इस दौरान प्रेमचन्द जाटव, शुभम जाटव, पूर्व सभासद राजकुमार जाटव, मोनी जाटव, नरेन्द्र कुमार, महेन्द्र जाटव, यशपाल गौतम, विक्की जाटव आदि शामिल रहे।

उधर, नगर के नया बांस जाटव बस्ती में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई तथा बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि की गई।

इस दौरान अजय जाटव, आलोक खटीक, रंजीत वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, दीपक वाल्मीकि, नरेश कुमार, गोपीचन्द ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करों का नारा दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद जाटव ने संचालन जोगिन्द्र जाटव द्वारा किया गया। इस मौके पर सचिन जाटव, टिंकू जाटव, राजेश सैनी, सुशील जाटव, साहिल जाटव, आर्यन जाटव आदि मौजूद रहे।

डाक्टर अम्बेडकर जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

हल्ला नया बांस में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोग

देवबंद: जाटव नगर रविदास मार्ग में डा० भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती धूम धाम के साथ मनायी गयी ।

रविदास मार्ग जाटव नगर स्थित पुर्व सभासद राजकुमार जाटव के निवास पर अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम बाबा साहेब के चित्र पर सभी ने  भावपूर्ण पुष्प अर्पित किए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व सभासद राजकुमार जाटव ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी आधुनिक भारत के निर्माण कर्ता और दुनिया के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान निर्माता है । बाबा साहेब ने समाज के दबे कुचले शोषित मजलूम समाज को संविधान में मजबूत आवाज दी है । उन्होने कहा कि डाक्टर अम्बेडकर अछूत समाज में पैदा हुए और देश के प्रथम कानून मत्री बने। महिलाओं शोषित के जन नायक बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के द्वारा देश के लिए किया गया योगदान हमे भूलना नही चाहिए।इस अवसर पर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित करने वालों में गौतम निगम, चन्द्र प्रकाश निगम, शुभम निगम, विक्की जाटव, नरेंद्र कुमार जाटव, वेदप्रकाश जाटव, अरूण कुमार जाटव, पाले राम जाटव, मनोज कुमार जाटव, विभोर जाटव, भव्य जाटव, सुरेखा जाटव, चेतराम जाटव, आदि उपस्थित रहे।