भाविप शाश्वत महिला मंडल ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन

- हरियाली तीज महोत्सव में भाग लेती महिला मंडल की महिलाऐं
देवबंद [24CN]: भारत विकास परिषद श्शाश्वत की महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया और सावन के गीत गाए।
नगर के मजनूवाला रोड स्थित होटल में हुए महिला मंडल के कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज के गीतों की प्रस्तुति दी और नृत्य प्रतियोगिताओं और विभिन्न गेम्स भी खेले। कार्यक्र में मनु भारद्वाज को तीज क्वीन का खिताब मिला। इस दौरान संगठन संयोजिका मीनाक्षी गोयल ने कहा कि हरियाली तीज का पर्व हमारे जीवन में खुशियां और प्यार का प्रतीक है। पूर्व महिला संयोजिका ललिता शर्मा एवं पूनम गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सद्भाव एवं स्नेह का विकास होता है। संचालन श्वेता गोयल ने किया। प्रीति गुप्ता, नीतू शर्मा, मीनाक्षी अग्रवाल, मेघा गुप्ता, शैली सिंघल, श्वेता सिंघल आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास
परिषद शाश्वत के संस्थापक अध्यक्ष देवीदयाल शर्मा, संस्थापक सचिव अरुण गुप्ता, देवबंद शाखा अध्यक्ष पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक गोयल का विशेष सहयोग रहा।