नांगल में भारतीय किसान यूनियन रक्षक की बैठक संपन्न, सुनील ठाकुर बने प्रदेश प्रभारी, मुस्तजाब बने महानगर अध्यक्ष

नांगल में भारतीय किसान यूनियन रक्षक की बैठक संपन्न, सुनील ठाकुर बने प्रदेश प्रभारी, मुस्तजाब बने महानगर अध्यक्ष
  • सहारनपुर में कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान।

नागल। भारतीय किसान यूनियन रक्षक की नांगल में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने सुनील ठाकुर को उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा मुस्तजाब (मोती) को सहारनपुर महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही बलकार सिंह को अमित ओहलान जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान ने कहा कि सुनील ठाकुर और मुस्तजाब द्वारा संगठन के लिए निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों को देखते हुए इन्हें पदोन्नत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों पदाधिकारी भविष्य में भी संगठन को मजबूत करने हेतु सार्थक योगदान देते रहेंगे। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर सुनील ठाकुर ने कहा कि संगठन द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी तथा गरीब-पीडि़त वर्ग की सहायता करते हुए संगठन को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।

ठाकुर ने यह भी कहा कि संगठन में पद बड़ा या छोटा नहीं होता, बल्कि मिल-जुलकर संगठन को मजबूत करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मुस्तजाब ने कहा कि लोगों की मदद करना और संगठन का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सैनी और जिलाध्यक्ष रविंद्र सैनी ने भी अपने विचार रखे। संचालन हेमंत अरोड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुबह सिंह मलिक, राहुल चैधरी, उदित चैधरी, बिल्लू त्यागी, सुनील शास्त्री, अजीत सैनी, गजेंद्र नोशरान, अर्जुन, अनोल, अनिरुद्ध त्यागी, शाहनवाज, सलीम, विपिन धीमान, सन्नी, अजीत चैधरी, छोटू, कलीम, विजय सैनी, हरेंद्र सैनी, सचिन जाट, रजत यादव, रोहित जाट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।