भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जंहा कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है: महेन्द्र सैनी

नकुड [इंद्रेश त्यागी]भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जंहा कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष यंहा आर्यसमाज मंदिर में हर हर महादेव मंडल द्वारा आयोजित भाजपा नेता तथा पार्टी के आर्थित प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक शिवकुमार गुप्ता के अभिनंदन समारोह मे पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा मे छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा सम्मान मिलता है। देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदाहरण है।

उन्होने विपक्षी दलो पर तंज कसते हुए कहा कि 70 वर्षो तक देश को लूटने वाले अब मोदी के सुशासन से परेशान है। दशको पुरानी समस्याओ को प्रधानमंत्री मोदी के नेर्तत्व मे आसानी से सुलझा लिया गया।

पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त सहसयोंजक शिव कुमार गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि उन्हे पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वे पूरी लगन के साथ निर्वहन करेगे। जिला महामंत्री पवन संवई ने पार्टी योग्यता के आधार पर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी देती है। जनपद मे पार्टी ने एक सफाई कर्मचारी की पत्नी को ब्लाक प्रमुख बनाकर सम्मानित किया हैं ।

इस मोके पर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, उधम सिंह एडवोकेट , राजीव त्यागी, केएलजीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राकेश वर्मा, राजेश त्यागी, अनिल गोयल, मनोज गोयल, अमरीश गुप्ता , डा0 ओमपाल आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia