भारतीय जनता पार्टी ने किया महिलाओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान

- सहारनपुर में भाजपा जिला कार्यालय पर महिलाओं का सम्मान करते वन राज्य मंत्री केपी मलिक
सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि व पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
स्थानीय दिल्ली रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गीता रानी, अधिवक्ता गीता चटर्जी, सरसावा नगर पालिका चेयरमैन कोमल पंवार, डॉक्टर तूलिका गोयल, मेक पल्स अकेडमी देवबंद की प्रधानाचार्य चित्रा जोशी, वेटलिफ्टिंग स्टेट गोल्ड मेडल विजेता शिवाली, समाज सेविका मंजू शर्म छुटमलपुर, बलिया खेड़ी ब्लॉक प्रमुख सोनिया देवी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की जिला संयोजक शिवालिक शर्मा, सैनिक अकेडमी सरसावा की प्रधानाचार्य सोनिया रावल, प्रधान पूनम सैनी, योग शिक्षिका अनीता शर्मा, भाला फेंक मे स्टेट गोल्ड मेडल विजेता तनक शर्मा, पूनम यादव, कमिंद्रा देवी आदि को पार्टी का पटका पहनाकर व शॉल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन राज्य मंत्री केपी सिंह मलिक ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा व मान सम्मान देने की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के माध्यम से एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण को बढावा देने का काम कर रहे है, वहीं दूसरी ओर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन के लिए अनेक योजनाएं लागू की गयी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.महेंद्र सैनी, विधायक रामपुर ममिनिहारान देवेंद्र निम, नगर विधायक राजीव गुम्बर, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर डॉक्टर अजय कुमार, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई, महानगर उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा नूतन शर्मा, नेहा राणा, जिला मंत्री सविता चौधरी, जिला मंत्री सारिका वालिया, रुमा चौधरी, उषा उपाध्याय, सारिका गुप्ता, किशोर चौधरी, मुकेश शर्मा आदि समेत भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, अन्य क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।