भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत: डा. अजय सिंह
- सहारनपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई।
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट तिराहे से हकीकत नगर होते हुए दीवानी कचहरी तिराहे तक की सडक़ का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव किया गया।
कलेक्ट्रट तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और विभिन्न प्रबुद्ध नागरिकों, पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के आह्वान पर सी एम ग्रिड योजना के अंतर्गत बनाई जा रही सडक़ का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। वह राजनीति के अजातशत्रु थे, उनकी कार्यशैली के प्रशंसक विपक्षी नेता भी थे। उनके नेतृत्व में शक्तिशाली राष्ट्र की नई पटकथा लिखी गई और उनकी स्मृति में आज इस सडक़ का नामकरण उनके नाम पर किये जाने का प्रस्ताव किया गया है।
विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण किए गए जिससे देश परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्रों की श्रेणी में सम्मिलित हुए। तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधत्व करने उनको भेजा और उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय देते हुए पाकिस्तान द्वारा लाये गए प्रस्ताव को धराशायी कर दिया। अटल जन्मशताब्दी कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें उनके जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओ को चित्रों के द्वारा दर्शाया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, एससी आयोग सदस्य महिपाल वाल्मीकि, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, नरेश सैनी, पूर्व महापौर संजीव वालिया, महामंत्री किशोर शर्मा, विपिन कुमार, योग चुघ, नीलू राणा, मुनेश त्यागी संदीप रावत, गौरव गर्ग, पार्षद मयंक गर्ग, संजय गर्ग, गौरव कपिल, राजू सिंह, दिग्विजय चैहान, अमित त्यागी, भानु अग्रवाल, मनीष साहनी आदि उपस्थित रहे।
