‘भारत माता की जय’…’जो बोले सो निहाल’ से गूंजा LOC, आप में भी जोश भर देगा यह वीडियो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक अहम अग्रिम चौकी का शनिवार को दौरा किया। उन्होंने अपने इस दौरे की एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें जवानों का जोश हाई दिखाई दिया…
जम्मू : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक अहम अग्रिम चौकी का शनिवार को दौरा किया। उन्होंने अपने इस दौरे की एक वीडियो भी शेयर की है जिसमें जवानों का जोश हाई दिखाई दिया।
जो बोले सो निहाल… pic.twitter.com/PK578l7Mon
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 18, 2020
राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर लिखा जो बोले सो निहाल…। उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट पर जवान ‘भारत माता की जय’ और जो बोले सो निहाल का नारा लगाते सुनाई दे रहे हैं।
इसके साथ ही सिंह ने सैनिकों के साथ बातचीत की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में एलओसी के निकट एक अग्रिम चौकी का आज दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की।
रक्षा मंत्री के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे नॉर्थ हिल चौकी पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने सीमा पर हालात के संबंध में उन्हें जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें हर हालात में देश की रक्षा करने वाले इन बहादुर और जाबांज सैनिकों पर गर्व है। इससे पहले उन्होंने सुबह अमरनाथ गुफा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की थी।
- Defence Minister Rajnath Singh
- Kupwara District
- LOC
- jammu kashmir
- soldiers
राजनाथ ने अग्रिम चौकी का दौरा किया, कहा- देश की रक्षा करने वाले बहादुर और जाबांज…
NEXT STORY