• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bharat Bandh: अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद ! आगे नहीं आया कोई संगठन, कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन

  • June 20, 2022
Bharat Bandh: अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद ! आगे नहीं आया कोई संगठन, कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन
  • Bharat Bhandh फिलहाल कोई संगठन तो आगे नहीं आया लेकिन पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। पेट्रोलिंग पार्टी से लेकर कुछ ऐसे इलाके चिह्नित किए हैं जहां उपद्रवियों के इकठ्ठे होने की आशंका है। वहीं अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली। सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के विरोध में 20 जून को भारत बंद के आह्वान की हवा इंटरनेट मीडिया पर बनाई जा रही है। फिलहाल कोई संगठन तो आगे नहीं आया, लेकिन पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है। पेट्रोलिंग पार्टी से लेकर कुछ ऐसे इलाके चिह्नित किए हैं, जहां उपद्रवियों के इकठ्ठे होने की आशंका है। इसे लेकर पुलिस का खुफिया तंत्र भी काम कर रहा है।

वहीं कांग्रेस ने कहा कि ‘युवा विरोधी’ अग्निपथ योजना और राहुल गांधी को निशाना बनाने की मोदी सरकार की ‘प्रतिशोध की राजनीति’ के खिलाफ देशभर में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता सोमवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से भी मुलाकात करेगा। ईडी की ओर से राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी सांसदों के साथ कथित दु‌र्व्यवहार एवं उत्पीड़न को उनके संज्ञान में लाया जाएगा।

नोएडा में धारा 144 लागू

यूपी में नोएडा पुलिस का कहना है कि गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 पहले ही लागू है, ऐसे में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन को लेकर 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा में बंद को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था

हरियाणा में बीते दिनों इस आंदोलन को लेकर कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में भारत बंद के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नो हो, इसके लिए फरीदाबाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता सुबे सिंह ने एक बयान जारी करके कहा कि हमने भारत बंद को लेकर सभी तरह की तैयारी कर रखी है। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि बंद के दौरान शहर में किसी तरह की कोई घटना ना हो। साथ ही हम आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वो अग्निपथ योजना को लेकर किसी तरह की अफवाह को ना फैलाएं। उन्होंने कहा कि हमने शहर में जगह-जगह ब्लॉक्स लगाएं हैं साथ ही सभी एसीपी को बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश भी दिए गए हैं।

केरल में बंद को लेकर अलर्ट, जवानों के लिए गाइडलाइंस जारी

केरल पुलिस ने भी भारत बंद को लेकर अपनी तैयारी को पुख्ता किया है। केरल पुलिस ने कहा है कि 20 जून को उनके सभी जवान ड्यूटी पर होंगे। इस दौरान अगर कोई किसी भी तरह की हिंसा फैलाने की कोशिश करता है तो हम उसे गिरफ्तार करेंगे। राज्य पुलिस के प्रमुख अनिल कांत ने अपने जवानों के लिए गाइडलाइंस भी जारी की है। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि भारत बंद के दौरान केरल की पुलिस हिंसा करने वाले और प्रदर्शन करने वालों से कैसे निपटेगी। पुलिस प्रमुख ने भारत बंद के दौरान कोर्ट, केएसईबी ऑफिस, केएसआरटीसी, निजी बसों के साथ-साथ सरकारी दफ्तर और संस्थानों को विशेष सुरक्षा देने की बात कही है।

झारखंड में स्कूल बंद

झारखंड में भी भारत बंद के मद्देनजर सभी स्कूल और कुछ संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने कहा कि स्कूलों को बंद करने का फैसला भारत बंद को देखते हुए लिया है। वहीं, पंजाब पुलिस ने भी भारत को लेकर खास तैयारी की है।

पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

पंजाब के एडीजीपी, लॉ एंड ऑर्डर ने सभी सीपी और एसएसपी को भारत बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि हम सोशल मीडिया से गलत जानकारी फैलाने वालों पर भी नजर रखे हुए हैं। हम इस बात का खास ख्याल रखेंगे कि भारत बंद के दौरान कोई इस प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल न करे।

राहुल को निशाना बनाने का भी किया जाएगा विरोध

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को ट्वीट किया, कल देशभर में कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के खिलाफ और राहुल गांधी को निशाना बनाने के विरोध में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। जयराम ने कहा कि शाम को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से भी मिलेगा। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोविन्द से मिलकर उन्हें पार्टी सांसदों से किए गए ‘दु‌र्व्यवहार’ की जानकारी देंगे। इससे पहले कांग्रेस नेताओं का अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल इस मामले में राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल चुका है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला

  • March 26, 2026
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026
गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

  • March 25, 2026
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार March 26, 2026
  • 10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा March 26, 2026
  • सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’ March 26, 2026
  • दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी March 26, 2026
  • 30 साल पुराने फर्जी मतदान और मारपीट मामले में राज बब्बर बरी, दो साल की हुई थी सजा March 26, 2026
  • ‘पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट स्पीड सरकार का मुकाबला’, CM योगी का अखिलेश यादव पर हमला March 26, 2026
  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026
  • आसपा अध्यक्ष का पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, सीओ को दिया ज्ञापन March 25, 2026
  • मेले में 90 प्रतिशत मुस्लिम दुकानदार, यह नहीं तो खत्म हो जाएगा मेला: पंडित सतेंद्र March 25, 2026
  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez