मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेगी भाकियू बेदी: राहुल

मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेगी भाकियू बेदी: राहुल
  • सहारनपुर में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते भाकियू बेदी के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN] । भारतीय किसान यूनियन बेदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि भाकियू बेदी किसान, मजदूर, व्यापारी व दबे-कुचले लोगों की आवाज बुलंद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में किसानों व मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा तथा किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी आज यहां रोटरी क्लब में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी के संगठन को पूरे देश में जिला व गांव स्तर तक मजबूत करने का काम किया जा रहा है ताकि किसानों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जा सके।

राष्ट्रीय महासचिव कारी नौशाद राव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बेदी सर्वसमाज का संगठन है। इसलिए तेजी के साथ सर्वसमाज के लोग भाकियू बेदी से जुड़ रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन जिलानी ने गुफरान मलिक को प्रदेश मीडिया प्रभारी, अशरफ अली खान को प्रदेशाध्यक्ष प्रतिनिधि, कमाल नासिर को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष, तोहिद अली को सहारनपुर जिलाध्यक्ष, मुर्सलीन को सहारनपुर महानगर प्रभारी, विकास शर्मा को महानगर अध्यक्ष, अब्दुल अली उर्फ पप्पू को जिला उपाध्यक्ष, राव आसिफ को जिला महामंत्री व करीमुद्दीन को जिला सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाकियू बेदी के सभी पदाधिकारी अपने कार्य को ईमानदारी के साथ बखूबी निभाने का काम करेंगे ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके। वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल शर्मा, रियाजुल हक, शोभित शर्मा, नसीबुर्रहमान, करण खरबंदा मौजूद रहे।

Jamia Tibbia