चमारीखेड़ा टोल पर भाकियू का प्रदर्शन, टोल कर्मियों पर दुव्र्यवहार का आरोप

- सहारनपुर के चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर धरने को सम्बोधित करते वक्ता एवं किसानों से वार्ता करते थाना फतेहपुर एवं गागलहेड़ी के प्रभारी।
छुटमलपुर। चमारी खेड़ा टोल प्लाजा पर आज बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों की अभद्रता के खिलाफ दो घंटे तक धरना दिया। टोल लेन पर दरी बिछाकर बैठे कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर को घेरा और टोल फ्री कराने की मांग के साथ नारेबाजी की।
इस दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा भाकियू का आरोप था कि टोल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही फतेहपुर थानाध्यक्ष सचिन पुनिया और गागलहेड़ी थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ थोड़ी ही देर में मौके पर पहुंचे, उसके बाद बड़ी देर तक चलते रहे हंगामे के बाद टोल प्रबंधन द्वारा किसानों को उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ।
इसी दौरान नरेश स्वामी ने कहा कि टोल कर्मियों का रवैया क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं किसानों के प्रति ठीक नहीं है अगर हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो भविष्य में दोबारा आंदोलन को तेज करना पड़ेगा। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय चौधरी, चौधरी रघुवीर सिंह, नरेश स्वामी, अजय काम्बोज, नदीम अंसारी, सचिन चैधरी, अमित मुखिया, प्रदीप चौधरी, मास्टर सतपाल चौधरी, अंवेश काम्बोज, पदम चौधरी, मास्टर धनवीर चौधरी, राहुल उपाध्याय, रवि सैनी, मास्टर शहजाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।