shobhit University Gangoh
 

भाकियू वर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

भाकियू वर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपते भाकियू वर्मा के पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन मंडलायुक्त डा. लोकेश एम को सौंपकर सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व में पांच न्यायमूर्ति की कमेटी बनाकर ओलम्पिक पदक जीतने वाली महिला पहलवानों को न्याय दिलाने तथा जांच होने तक कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को बर्खास्त कर उनसे उनकी लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र लेने की मांग की गई।

भारतीय किसान वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में एकत्र होकर दिल्ली रोड स्थित मंडलायुक्त पहुंचे जहां प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए भाकियू वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतसिंह वर्मा ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सरन सिंह ने महिला पहलवानों के साथ बदतमीजी कर घोर अन्याय किया है जिसे देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक द्वारा लगाए गए आरोप गम्भीर हैं उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी गम्भीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के साथ इस तरह का व्यवहार देश की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकती।

उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि महिला पहलवानों को शीघ्र न्याय नहीं मिला तो देश में बड़ा आंदोलन होगा और देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने बृजभूषण सरन सिंह को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार एडवोकेट, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेश सचिव संदीप धीमान, सोमपाल सिंह, मौ. शादाब, मौहम्मद वली उल्लाह आदि शामिल रहे।

Jamia Tibbia