14 जुलाई को देवबंद में आरपार की लड़ाई लड़ेगी भाकियू वर्मा

- सहारनपुर में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।
सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महासचिव आसिम मलिक ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा के शासनकाल में महंगाई आसमान को छू रही है और विकास के नाम पर जनता मूर्ख बनाया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव आसिम मलिक आज यहां भाकियू वर्मा के कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर बल्कि उनका लागत मूल्य भी नहीं दिला पा रही है जिस कारण किसान आज आत्महत्या करने को मजबूर है। इसके बावजूद सरकारों के कानों पर जूं नहीं रेंग पा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 14 जुलाई को भाकियू वर्मा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय भगतसिंह वर्मा के नेतृत्व में आरपार की लड़ाई लडऩे का काम करेंगे तथा सरकार को किसानों की ताकत का एहसास कराएंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कपिल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता व किसानों को जागरूक करने का काम करें ताकि आगामी 14 जुलाई को देवबंद में होने वाले आंदोलन को जनांदोलन का रूप देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने में कामयाबी हासिल की जा सके। बैठक का संचालन मंसूर मलिक ने किया। इस दौरान गुरविंदर सिंह बंटी, सद्दाम मलिक, सुमित वर्मा, अभिषेक चौधरी, गौरव त्यागी, शुभम कुमार, हुसैन, राजेंद्र सिंह, ऋषभ चौधरी, सलमान, जावेद अख्तर, साकिब अली आदि मौजूद रहे।