भाकियू तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

भाकियू तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक त्यागी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।

भाकियू तोमर के पदाधिकारी अशोक त्यागी के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों द्वारा अभी तक किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र कराने, पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने, किसानों को सब्सिडी दिलाने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर शीघ्र कानून बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रईस मलिक, कुलदीप सिंह, दीपक त्यागी, नवाब सिंह, आसिफ मलिक, लुकमान, हाजी एहसान, राव सलीम, मुनव्वर हसन, कीरत सिंह, सुखवीर सिंह, हाजी बिलाल, इस्लाम आदि मौजूद रहे।