डीआईजी से मिला भाकियू तोमर का प्रतिनिधिमंडल

डीआईजी से मिला भाकियू तोमर का प्रतिनिधिमंडल
  • सहारनपुर में डीआईजी का स्वागत करते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन तोमर के प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराया।

भाकियू तोमर के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह ओहलान ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि आज किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई जिसमें डीआईजी ने कई समस्याओं का समाधान करा दिया और कई समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। युवा जिलाध्यक्ष पारित उपाध्याय ने कहा कि भाकियू तोमर हर समय किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। किसी भी सूरत में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव आरिफ मलिक, मंडल प्रभारी मा. सतपाल, ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष अभिमन्यु वालिया, भोला सैनी आदि शामिल रहे।