किसानों के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा भाकियू तोमरः राणा

- भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन का दूसरा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया है। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने और किसान हित को सर्वाेपरि रखने का संकल्प लिया।
देवबंद [24CN] : बुधवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर को बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुदेश पाल सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश राणा ने संयुक्त रुप से कहा कि संगठन स्थापना के समय से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेृतत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता चला आ रहा है और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। इस मौके पर विशाल मेहरवाल, चैधरी वीरेंद्र सिंह, रईस मलिक, राव मोहसीन, श्याम सिंह राणा, दीपक त्यागी, जिला सचिव गौरव चैधरी, सतपाल राणा, राव शहजाद, फरमान, हिमांशु राणा, व सनावर आदि मौजूद रहे।