shobhit University Gangoh
 

भाकियु तोमर गुट गांव केन्दकी में बैठक का आयोजन

भाकियु तोमर गुट गांव केन्दकी में बैठक का आयोजन
  • भाकियू तोमर की बैठक में भाग लेते किसान

देवबंद [24CN]: भाकियु तोमर गुट द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर गांव केन्दकी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री हाजी अब्बास ने कहा कि कई ग्रामों में टयूबवैलो के तार जर्जर हो चुके है जिन्हे तत्काल बदलवाया जाए साथ ही ग्रामों में खराब पडे विधूत ट्रांसफारमरों को अविलंब बदलवाया जाए। और जिन किसानो के बिजली के बिलो में अनियमितता बरती गई है उनको जल्द ठीक कराया जाए। इस दौरान अनके ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक में सुशील कुमार, अशोक त्यागी, दीपक त्यागी, डा0 रमीज, अथर नकवी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia