किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी भाकियू क्रांति
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि भाकियू क्रांति किसी भी सूरत में किसानों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने मोहित चौधरी को भाकियू क्रांति का सहारनपुर जिलाध्यक्ष बनाने की भी घोषणा की।
भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कस्बा नागल के भाटखेड़ी रोड स्थित एक पैलेस में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन अराजनीतिक है जो लगभग दर्जन भर राज्यों में किसान हित में संघर्षरत है। उन्होंने किसानों के नाम पर बने संगठनों पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में किसान की हालत बहुत ही दयनीय है जोकि एक प्रकार से आक्सीजन पर है। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ बिजली बिजली हाफ एवं एक समान शिक्षा नीति लागू करने की मांग करते हुए कहा कि किसानों का उत्पीडऩ कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष डा. सुरेंद्र सिंह मनिनवाल ने देश के चौथे स्तम्भ मीडिया से किसानों, जवानों व पहलवानों की समस्याओं को उजागर करने की अपील करते हुए कहा कि आगामी 11 जून को हरिद्वार में विशाल किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने किसानों व मजदूरों के हितों में एमएसपी कानून बनाने की भी मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने संगठन का विस्तार करते हुए भारापुर निवासी मोहित चौधरी को भाकियू क्रांति का जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहित चौधरी कहा कि वह पूरी निष्ठा व इर्मानदारी के साथ काम करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इससे पूर्व कार्यक्रम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश काम्बोज, राष्ट्रीय प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री फकरे आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद व प्रदेश संगठन मंत्री ऋषिपाल सैनी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवाराम सैनी व संचालन विक्रम सिंह राणा व विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिवकुमार चेयरमैन, डा. महेंद्र, शशी प्रधान, मदन सैनी प्रधान, मोहित प्रधान, सर्वेश कुमार, कदम सिंह सैनी, करण सिंह गौतम, राजेश पाल, जितेंद्र बौध, प्रधान राकेश पहलवान, सौराज दीवान, बिरजू प्रधान, पवन डीलर, चौ. बिजेंद्र, सेठपाल, सतीश प्रधान, राहुल राठी, मुल्कीराज, सोमपाल सैनी, सुरेश प्रधान, अनुज कुमार, तेजपाल, कल्लू, ब्रिजेश व रकम सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।